![]()
पलवल जिले के होडल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक रेफ्रिजरेटर ट्रक से 21 टन गोमांस बरामद किया है। बरामद गोमांस की कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है। जांच रिपोर्ट में मांस के गाय या बैल (कैटल) का होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर का एक रेफ्रिजरेटर ट्रक राजस्थान की ओर से गोमांस भरकर पलवल की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने एनएच-19 पर कर्मन बॉर्डर के समीप नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। मध्य प्रदेश का रहने वाला ट्रक ड्राइवर पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने अपनी पहचान मध्य प्रदेश के देवास जिले निवासी कोक सिंह के रूप में बताई। ड्राइवर मांस से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद, मांस की जांच के लिए मौके पर एक पशु चिकित्सक को बुलाया गया। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में ट्रक की सील खोलकर मांस के नमूने लिए गए। इन नमूनों को फरीदाबाद स्थित मॉलिक्यूलर बायोलॉजिकल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के बाद ड्राइवर पर केस दर्ज 28 जून को प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि नमूना गाय या बैल का मांस है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई अमित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोमांस कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस का उद्देश्य इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करना है।
Source link
पलवल में रेफ्रिजरेटर ट्रक से गोमांस बरामद:जांच रिपोर्ट में पुष्टि के बाद ड्राइवर पर केस दर्ज; मध्य प्रदेश का रहने वाला







