spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अकाल तख्त में पेश होंगे AAP के सिख मंत्री-MLA:CM भगवंत मान बोले- मुझे नहीं बुलाया; पेशी वाले मंत्रियों-विधायकों की पूरी लिस्ट देखिए




पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सिख मंत्री और विधायक कल तख्त श्री अकाल साहिब में पेश होंगे। सभी जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 पर अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान स्पीकर कुलतार संधवां भी साथ होंगे। CM भगवंत मान ने कहा कि तख्त श्री अकाल साहिब की तरफ से हमारे MLA और मंत्रियों को कल बुलाया गया है। हमारे सारे विधायक-मंत्री वहां जाएंगे। सभी अपना लिखित जवाब देंगे। इसके बाद वह बाहर आकर अपना पक्ष रखेंगे। कुछ मंत्रियों से लिखित जवाब मांगा गया है, वह लिखित में देंगे। हम अकाल तख्त की सर्वोच्चता को नतमस्तक करते हैं। मैं भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर वहां गया था। उन्होंने कहा कि मुझे अकाल तख्त पर नहीं बुलाया गया है। मेरा मास्क पहनकर मेरी नकल करने वाले व्यक्ति के फर्जी वीडियो को भी पत्र के साथ श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उनके साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। बता दें कि पंजाब में बेअदबी को लेकर AAP सरकार के बनाए नए कानून को लेकर अकाल तख्त सहमत नहीं है। इन मंत्रियों-विधायकों ने उसे क्यों मंजूरी दी, इसको लेकर उनसे जवाब मांगा जाएगा। अब विस्तार से पढ़िए सीएम ने क्या कहा… अमृतसर में लवकुश और माता जानकी का मंदिर बनेगा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि अमृतसर में लवकुश और माता जानकी के नाम से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अमृतसर पूरी दुनिया में सबसे पवित्र भूमि है। हर धर्म के यहां लोग और संस्थान हैं। मंदिर की डिटेल्स वगैरह के लिए बाद में वर्कआउट करेंगे। केजरीवाल बोले- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में छोटे लोगों को पकड़ा
उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सिर्फ छोटे लोगों को पकड़ा है। बड़े-बड़े छोड़ दिए। पैसे गिनने वाले और चौकीदार को पकड़ा है। जिन 8 लोगों को पकड़ा, उनका पुलिस रिमांड भी नहीं लिया। उन्हें जेल भेज दिया। 2-4 दिन में उनकी बेल करा देंगे। सब कुछ इस मामले को ढकने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि यह बहुत बड़ी चोरी है। एक आरोप ये लग रहा है कि 200 करोड़ की चोरी हुई और रिकवरी सिर्फ 80 लाख की हुई है। क्यों तलब किए गए मंत्री और विधायक?
पांच सिंह साहिबान के अनुसार, पंजाब सरकार ने जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को केंद्रीय सिख संस्थाओं से सलाह-मशविरा किए बिना पारित किया। साथ ही, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों को भी नजरअंदाज किया गया। चूंकि इस कानून को पंजाब कैबिनेट और विधानसभा की मंजूरी मिली थी, इसलिए जवाब-तलब के लिए पंजाब सरकार के सिख मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के सिख विधायकों को 29 जून 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पेश होने के लिए तलब किया गया है। ———– ये खबर भी पढ़ें… पंजाब CM वीडियो विवाद, फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट मामले में खुलासा, NIA में जॉब करता है अंकित, दोनों के बैंक खाते फ्रीज; पंजाब के अधिकारी रडार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को क्लीन चिट देने के लिए तैयार की गई फर्जी फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी किसी भी मान्यता प्राप्त या सरकारी फॉरेंसिक लैब से नहीं जुड़े थे। वे महज सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग या कांट्रेक्ट (अनुबंध) बेस पर काम कर रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles