spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के युवाओं को जापान में नौकरी का मौका:50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार; 80% कंपनियों में स्टाफ की कमी, सरकार स्किल्ड मैनपावर देगी




जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर में तकनीकी क्षेत्र की 80% कंपनियां कुशल कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रही हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए फुकुओका ने हरियाणा सरकार से सहयोग मांगा है। योजना के तहत अगले 5 वर्षों में हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में रोजगार, इंटर्नशिप और स्किल डेवलपमेंट के अवसर देने पर सहमति बनी है। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में ‘हरियाणा-फुकुओका कनेक्ट-2026’ के तहत दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें औद्योगिक निवेश, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और मानव संसाधन सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। फुकुओका की जरूरत के हिसाब से तैयार होंगे युवा बैठक में तय किया गया कि हरियाणा के युवाओं को फुकुओका की औद्योगिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में जापानी भाषा और विशेष तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में विदेश सहयोग विभाग और एचकेआरएन (HKRN) भी अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री की पहल से बढ़ेगा जापान से सहयोग विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जापान यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। राज्य सरकार जापानी निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम, त्वरित मंजूरी और उद्योग-अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है। हरियाणा में जापानी यूनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन कुमार चौधरी ने गुरुग्राम में फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का कैंपस स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इससे हरियाणा और एनसीआर में रहने वाले जापानी परिवारों के साथ-साथ भारतीय छात्रों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी। फुकुओका प्रतिनिधिमंडल ने इस प्रस्ताव पर संभावनाएं तलाशने का भरोसा दिया। संयुक्त रिसर्च और फैकल्टी एक्सचेंज पर भी सहमति दोनों पक्षों ने विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त अनुसंधान, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज, तकनीकी शिक्षा और उद्योग-शिक्षा साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी सहमति जताई। फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और रिसर्च के अवसरों की भी जानकारी दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles