spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत:पंजाब के बलटाना के रहने वाले, दूसरे भाई PGI रेफर, मोरनी से लौटते समय हादसा




पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के गांव जला के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक पर सवार तीसरा युवक भी घायल हुआ है। तीनों युवक एक ही बाइक पर मोरनी से बलटाना लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, बलटाना निवासी सूरज, उसका भाई चंद्रपाल और उनका साथी अमन सोमवार को मोरनी से वापस घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक गांव जला के समीप पहुंची तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को अपनी कार में डालकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। तीसरे घायल अमन का सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles