spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में घी चोरी केस में 4 महिलाएं अरेस्ट:चारों पंजाब की रहने वाली, ₹21,200 बरामद, 4 आरोपी पहले ही पकडे़े जा चुके




हांसी जिला पुलिस की सीआईए नारनौंद टीम ने एक दुकान में हुई चोरी के मामले में चार और महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए घी की बिक्री से प्राप्त ₹21 हजार 200 की नकदी भी बरामद की गई है। यह मामला 18 मई 2026 को थाना नारनौंद में रामअवतार निवासी नारनौंद की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर 11 पेटी मधुसूदन घी चुरा ले गए थे। जांच के दौरान, पुलिस ने पहले कश्मीर उर्फ गोगा सहित तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और चोरी के घी को बेचकर मिली नकदी बरामद की गई थी। पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे कैश बरामद इसी क्रम में, सीआईए नारनौंद ने ममता, आरती, काजल उर्फ गाजर और ज्योति को गिरफ्तार किया। ये चारों पंजाब की निवासी हैं। पूछताछ में सभी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किए गए घी की बिक्री से प्राप्त रकम में से ममता से ₹5,800, आरती से ₹5,300, काजल उर्फ गाजर से ₹5,100 और ज्योति से ₹5,000 बरामद किए। कुल ₹21,200 की यह राशि पुलिस ने नियमानुसार कब्जे में लेकर केस में शामिल कर ली है। मेडिकल परीक्षण के बाद, चारों महिला आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles