spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान:30 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 6.25 लाख के फोन मालिकों को किए सुपुर्द




झज्जर में मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस मिलने की उम्मीद अक्सर कम ही रहती है, लेकिन साइबर पुलिस ने एक बार फिर लोगों का भरोसा मजबूत किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम ने पिछले एक महीने के दौरान 30 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 6.25 लाख रुपये बताई गई है। आधुनिक तकनीक से ट्रेस किए गए मोबाइल लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसीपी अखिल कुमार और साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। सभी ने झज्जर पुलिस और साइबर टीम का आभार जताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। शिकायत मिलते ही शुरू होती है ट्रैकिंग एसीपी अखिल कुमार ने बताया कि झज्जर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। गुमशुदा मोबाइल की शिकायत मिलते ही साइबर टीम आधुनिक तकनीक और तकनीकी संसाधनों की मदद से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू कर देती है, जिससे कई मामलों में सफलता मिल रही है। मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत एसीपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो बिना देरी किए संबंधित थाना या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल को ट्रेस करने और बरामद करने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं देने पर जोर उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस का उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। साइबर पुलिस की यह कार्रवाई उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles