spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में हल्की बारिश से बदला मौसम:भीषण गर्मी से मिली राहत; ठंडी हवाओं ने लोगों को दी राहत




बठिंडा में आज शाम हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से शहर में चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी का प्रकोप था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था।बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश के तापमान में गिरावट इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही गर्मी से काफी सुकून मिला। किसानों ने भी इस बारिश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही थीं। हालांकि, यह बारिश कम समय के लिए हुई, फिर भी इससे उन्हें थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग अधिकारी जतिंदर कौर ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण लोगों और बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, किसान भी अपनी नरमे की फसल को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि आज कुछ राहत मिली है और आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles