spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा DGP की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक:कानून-व्यवस्था, नीट परीक्षा व नशामुक्त हरियाणा पर चर्चा, सभी SP व IGP को दिए निर्देश




हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नीट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था तथा नशामुक्त हरियाणा अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेशभर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी ने कहा कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस विषय को गंभीरता से मॉनिटर कर रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया पर केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। करते रहें केंद्रों का निरीक्षण डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का समय रहते निरीक्षण किया जाए तथा सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित किया जाए। डीजीपी ने विशेष रूप से खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पेपर लीक अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर हरियाणा पुलिस की नजर रहनी चाहिए तथा उन्हें रोकने के भरपूर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नशामुक्त हरियाणा अभियान को बड़े स्तर पर चलाने की तैयारी
बैठक में नशामुक्त हरियाणा अभियान को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो संजय कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार नशामुक्त अभियान को लेकर काफी संवेदनशील है तथा उच्च स्तर पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी जिलों में पुलिस, प्रशासन एवं समाज के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। नार्को डॉग्स और तकनीकी निगरानी से बढ़ेगी प्रभावशीलता
बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस के नार्को डॉग्स नशा तस्करी से जुड़े मामलों के खुलासे में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। कई बड़े मामलों में उनकी सहायता से महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिलों को आवश्यकतानुसार नार्को डॉग्स की सहायता लेने के निर्देश दिए गए। एडीजीपी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में कुल 3062 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जबकि वर्ष 2023 से अब तक पीआईटी-एनडीपीएस के तहत 153 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को रखें तैयार
डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन हर परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को सदैव तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में गठित कानून एवं व्यवस्था कंपनियों का नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके। उन्होंने बताया कि जून माह में प्रदेश में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) का गठन कर लिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी एवं सभी जिलों को अपनी आवश्यकताओं एवं संसाधनों का आकलन समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles