Related Posts

हरियाणा में वार्ड कमेटी सदस्य रखेंगे विकास कार्यों पर नजर:सीएम सैनी बोले- शहर को स्वच्छ रखने में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गठित वार्ड कमेटियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ये कमेटियां अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता कार्यों की निगरानी करेंगी और आमजन व नगर निकायों के बीच सेतु का काम करेंगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्ड कमेटी सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान नगर निगम मानेसर की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव, आयुक्त प्रदीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव, उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी सहित पार्षद और कमेटी सदस्य मौजूद रहे। शिकायत मिलने पर पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने कमेटी सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ अधिकार भी दिए हैं। वे अपने वार्ड में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था पर नजर रखेंगे। यदि कहीं कोई अनियमितता मिलती है, तो वे हेल्पलाइन और शिकायत निवारण पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कमेटी सदस्यों से लोगों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने को कहा कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां रोजाना तय समय पर हर घर तक पहुंचें। इसके लिए प्रभावी रूट मैप तैयार करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की अपील मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश के 1692 वार्डों में से 1520 में कमेटियों का गठन किया जा चुका है। शेष स्थानों पर आचार संहिता समाप्त होने के बाद गठन पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही ‘मेरा वार्ड-स्वच्छ वार्ड’ योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत स्वच्छता को लेकर प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में, अधिकारियों ने भी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें