Related Posts

नारनौल में वकील से 8 लाख की ठगी:फर्जी जमीन सौदे का खुलासा, नकली मालिक बनाकर कराया एग्रीमेंट, तीन आरोपियों पर केस दर्ज




हरियाणा के नारनौल शहर में जमीन दिलाने के नाम पर एक वकील से करीब 8 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर थाना शहर नारनौल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंघाना रोड निवासी विजय सिंह, जो नारनौल कोर्ट में वकील हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर 2025 को उनकी मुलाकात गांव बापडोली निवासी राजेंद्र सिंह से हुई थी। राजेंद्र ने उन्हें आजमनगर क्षेत्र में एक जमीन सस्ते दाम में दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद 18 नवंबर को वह विजय सिंह को जमीन दिखाने भी ले गया। चार लाख दिए ऑनलाइन आरोप है कि उसी दिन एग्रीमेंट कराने के नाम पर राजेंद्र ने उन्हें कोर्ट परिसर बुलाया, जहां जमीन के दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया गया। बाद में एक व्यक्ति को जमीन का मालिक दीपक बताकर बुलाया गया, जिसने एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान विजय सिंह से 4 लाख रुपए का चेक और करीब 4 लाख रुपए नकद व ऑनलाइन माध्यम से ले लिए गए। नकली व्यक्ति को बनाया मालिक कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति असली जमीन मालिक नहीं था, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति को दीपक बनाकर पेश किया गया था। जब वह असली मालिक के पास पहुंचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। तीन लोगों ने की धोखाधड़ी पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजेंद्र सिंह, जेपी और विकास उर्फ झोटा ने मिलकर धोखाधड़ी की है और अब पैसे लौटाने से भी इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 316(2) और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें