Related Posts

पंचकूला SDM चंद्रकांत कटारिया की चुनाव आयोग को शिकायत:BJP नेता बंतो कटारिया के बेटे, कांग्रेस नेता ने जताई गड़बड़ी की आशंका




हरियाणा नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद चुनावी पारा बढ़ने लगा है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में पारदर्शिता के लिए पंचकूला SDM चंद्रकांत कटारिया के तबादले की मांग चुनाव आयोग से कर डाली है। जिस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए डीसी पंचकूला को कार्रवाई कर सूचित करने के निर्देश दिए हैं। पंचकूला कांग्रेस नेता अंकुर गुलाटी ने हरियाणा चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा कि पंचकूला SDM चंद्रकांत कटारिया के परिवार का संबंध BJP से है। उनकी माता बंतो कटारिया, वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अंबाला संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा हरियाणा की राज्य उपाध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त, उनके पिता स्वर्गीय रतन लाल कटारिया अंबाला लोकसभा के पूर्व सांसद व भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री 30 मई 2019 से 07 जुलाई 2021 तक रह चुके हैं। पक्षपात की जताई आशंका अंकुर गुलाटी ने कहा कि चूंकि एसडीएम राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। ऐसे में पक्षपात एवं हितों के टकराव की एक उचित आशंका उत्पन्न होती है, जो चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों को सीधे प्रभावित करती है। यह एक स्थापित सिद्धांत है कि न्याय केवल किया ही न जाए, बल्कि होता हुआ दिखाई भी देना चाहिए। एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर कार्यरत अधिकारी का सक्रिय राजनीतिक नेतृत्व से निकट पारिवारिक संबंध होना, चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उम्मीदवारों एवं आम जनता के मन में गंभीर संदेह उत्पन्न करता है। तुरंत किया जाए ट्रांसफर कांग्रेस नेता गुलाटी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की पवित्रता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए चंद्रकांत कटारिया, एचसीएस का नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान पंचकूला से तत्काल स्थानांतरण किया जाए। वहीं ऐसे दूसरे अधिकारियों को, जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक संबंध हो, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली जिम्मेदारियां न सौंपी जाएं, इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। चुनाव आयोग ने भेजा DC को पत्र चुनाव आयोग ने अंकुर गुलाटी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीसी सतपाल शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र की एक कॉपी अंकुर गुलाटी को भी भेजी गई। जिसमें लिखा गया है कि उनकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए शिकायतकर्ता व आयोग को सूचित किया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें