Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा में यूजी दाखिले की तिथि बढ़ी:अब 15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन; मेरिट सूची जारी करने में भी होगा संशोधन




हरियाणा के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ा दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस फैसले से उन छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे। प्रदेशभर के सरकारी और एडेड कॉलेजों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। बालसमंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज सोलंकी ने बताया कि विभाग ने छात्रों को आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन करने का अवसर भी दिया है। मेरिट सूची जारी करने में भी होगा संशोधन संशोधित कार्यक्रम के तहत दाखिला प्रक्रिया की आगामी तिथियों में भी बदलाव किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची जारी करने और फीस जमा कराने से संबंधित कार्यक्रम में संशोधन होगा, ताकि सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके। कॉलेज प्राचार्य ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ना और दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें