Related Posts

करनाल नहर में मिला युवक का शव:कंफेक्शनरी का मालिक, तीन दिन से लापता, कार खड़ी कर नहर में कूदा, सीसीटीवी में दिखा




करनाल के जाणी क्षेत्र की नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक पिछले तीन दिन से घर से लापता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक अपनी वेन्यु कार लेकर निकला था और नहर किनारे गाड़ी खड़ी कर छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अक्षय के रूप में हुई है, जो करनाल की सैनी कॉलोनी का रहने वाला था। वह गुड़मंडी क्षेत्र में कंफेक्शनरी की दुकान चलाता था। परिवार के अनुसार अक्षय तीन दिन पहले रात के समय घर से वेन्यु कार लेकर निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसी दिन से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी में दिखी आखिरी लोकेशन, नहर में तलाश शुरू गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि बाद में जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें अक्षय कैथल पुल के पास अपनी कार साइड में खड़ी करता हुआ नजर आया। इसके बाद से ही परिवार को आशंका हो गई थी कि उसने नहर में छलांग लगाई है। टीम लगातार नहर में तलाश कर रही थी। इसी दौरान जाणी के पास नहर में शव होने की सूचना मिली। हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान मौके पर पहुंचकर गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। शव के हाथ पर वामिका लिखा हुआ था, जिसकी फोटो परिजनों को भेजी गई। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन शव दो से ढाई दिन पानी में रहने के कारण पहचानना मुश्किल था। बाद में परिजनों ने पुष्टि की कि शव अक्षय का ही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें