spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के टूरिस्ट का शिमला में ₹3500 का चालान:ट्रैफिक जाम में कई गाड़ियों को ओवरटेक करना महंगा पड़ा, यातायात में बाधा डाली




हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और जल्दबाजी हरियाणा के टूरिस्टों को महंगी पड़ गई। शिमला पुलिस ने ट्रैफिक जाम के दौरान कई गाड़ियों को ओवरटेक कर यातायात में बाधा डालने के मामले में टूरिस्ट व्हीकल का 3500 रुपए का चालान काटा। पुलिस ने यह कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की। दरअसल, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे ढली से छराबड़ा के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लगा था। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए थे। तभी हरियाणा के टूरिस्ट की एक कार के ड्राइवर ने जल्दबाजी दिखाते हुए ग्रीन वैली के समीप कई वाहनों को ओवरटेक किया। इससे शिमला से ठियोग साइड की लेन (सड़क) पर यातायात बाधित हुआ और गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सिरसा के टूरिस्ट व्हीकल का चालान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर शिमला पुलिस को भेजा। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने वाहन संख्या HR-26-BT-1487 की पहचान की और ऑनलाइन चालान काटा। यह वाहन हरियाणा के सिरसा निवासी रवि के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। कुफरी से शिमला लौट रहे थे टूरिस्ट बताया जा रहा है कि वाहन में टूरिस्ट सवार थे, जो सुबह कुफरी घूमने गए थे। शाम को शिमला लौटते समय उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। बता दें कि इन दिनों हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। कुछ पर्यटक उत्साह में यातायात नियमों की अनदेखी कर देते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों की संकरी सड़कों पर ओवरटेक करने से यातायात बाधित होता है। इससे जाम और भी विकराल हो जाता है और दुर्घटना का खतरा गुना बढ़ जाता है। बीते शुक्रवार को रोहतांग में भी तीन घंटे ट्रैफिक जाम लगा। इसकी वजह कई टूरिस्ट द्वारा ओवरटेक करना रहा। कुछ टूरिस्ट गाड़ी से सनरूफ से बाहर लटकते हैं कई पर्यटक गाड़ी के सनरूफ या खिड़कियों से बाहर निकलकर भी अपनी जान जोखिम में डालते हैं। आए दिन शिमला और मनाली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी वाले ऐसे वाहनों के चालान हो रहे हैं। ट्रैफिक नियमों का करें पालन: SSP शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने सभी पर्यटकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, धैर्य बनाए रखने और जाम के दौरान अपनी निर्धारित लेन में ही वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles