Related Posts

हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप पर लूट का आरोपी गिरफ्तार:हिसार में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, दो साथी फरार, नंबर प्लेट बदलकर आए थे




हिसार में पेट्रोल पंप पर हथियार के बल पर डीजल लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सिंथला निवासी सुभाष नामक इस आरोपी के दो साथी अभी फरार हैं। सुभाष का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बता दे कि यह घटना आज यानी 5 अप्रैल दोपहर करीब 1:58 बजे हिसार कैंटोनमेंट स्थित अंकुर फिलिंग स्टेशन (HPCL) पर हुई थी। अधिवक्ता अंकुर श्योराण उस समय पंप पर मौजूद थे। जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार तीन युवक पंप पर आए और ₹1300 का डीजल कार में तथा ₹3849.65 का डीजल एक कैन में भरवाया। डीजल भरवाने के बाद, आरोपियों ने भुगतान करने के बजाय हथियार लहराया।
जान से मारने की धमकी देकर फरार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और बहादुरी दिखाते हुए उनका पीछा भी किया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। अजॉय पॉलीमर फैक्ट्री के पास जाल बिछाकर मय्यड़ टोल के पास ले-बाय क्षेत्र में गाड़ी को घेर लिया गया। दो साथी मौके से फरार, ड्राइवर गिरफ्तार इस दौरान दो आरोपी हथियार सहित भागने में सफल रहे, लेकिन ड्राइवर सुभाष को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तलाशी में गाड़ी पर आगे एक अलग नंबर प्लेट लगी मिली, जबकि पीछे की नंबर प्लेट गायब थी। आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस गाड़ी के अंदर से एक और नंबर प्लेट बरामद हुई। गाड़ी के शीशे काले थे और उसमें डीजल से भरी कैन भी मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुभाष एक पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी फतेहाबाद और टोहाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें