Related Posts

फतेहाबाद की धर्मशाला में मृत मिला इलेक्ट्रिशियन:25 सालों से कर रहा था काम; पुलिस बोली-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चलेगा कारण




फतेहाबाद शहर के शिव चौक स्थित रघुनाथ मंदिर धर्मशाला में रविवार देर शाम इलेक्ट्रिशियन मृत मिला है। मृतक की पहचान हरीश कुमार उर्फ काला सिंह (58) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 25 वर्षों से मंदिर व धर्मशाला में इलेक्ट्रिशियन के तौर पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, रविवार को धर्मशाला के अंदर और बाहर से ताला लगा हुआ था। हरीश कुमार उर्फ काला ही धर्मशाला की देखरेख करता था। प्रधान व कई लोगों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके अतिरिक्त परिजनों ने भी कॉल की तो उन्होंने नहीं उठाई। इसके बाद किसी दूसरे कर्मचारी ने आकर देखा तो तख्त पर मृत अवस्था में मिले। हरीश कुमार के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह खुद अविवाहित थे। प्रधान बोले-8-10 बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं की रघुनाथ मंदिर सभा के प्रधान टेकचंद मिड्‌ढा ने बताया कि धर्मशाला के अंदर और बाहर से ताला लगा हुआ था। उन्हें लगा कि हरीश कुमार उर्फ काला को रानियां जाना था, वहां गया होगा। इसके बाद 8-10 बार कॉल की, लेकिन रिस्पांस नहीं हुआ। शाम को किसी अन्य कर्मचारी को देखने के लिए भेजा। उसने आकर देखा तो हरीश उर्फ काला मृत अवस्था में था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कारण-एसएचओ इसकी सूचना तुरंत प्रधान को दी गई, जिसके बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें