![]()
सोहना नगर परिषद क्षेत्र के गांव बेरका में एक अवैध निर्माण को तोड़फोड़ टीम के पहुंचने से पहले ही हटा लिया गया। इसके चलते नगर परिषद की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। यह अवैध निर्माण करीब 250 वर्ग गज क्षेत्र में किया गया था। कब्जाधारी ने टीम को दोबारा अवैध निर्माण न करने का आश्वासन भी दिया है। शुक्रवार को सोहना नगरपरिषद की टीम वार्ड नंबर 2, गांव बेरका में इस अवैध निर्माण को गिराने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी। प्रशासन ने आरएस बाठ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। दोबारा कब्जा न करने का दिया आश्वासन हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध कब्जाधारी ने खुद ही निर्माण हटा दिया था। अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद परिषद की टीम और पुलिस बल को वापस भेज दिया गया। परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनोज सिवाच ने बताया कि कब्जाधारी ने स्वयं अवैध निर्माण हटा लिया है और दोबारा कब्जा न करने का आश्वासन दिया है।
Source link
सोहना में टीम पहुंचने से पहले अवैध निर्माण हटा:250 वर्ग गज जमीन पर किया था कब्जा, आरोपी ने खुद ही हटाया







