spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोहना घाटी में गिरी कार, एक युवक की मौत:3 दोस्त गंभीर घायल, राजस्थान में समारोह से लौट रहे थे




गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोहना-तावडू मार्ग पर स्थित घाटी में एक कार के अनियंत्रित होकर गिरने के कारण हुआ। मृतक की पहचान गांव लाखुवास निवासी परमजीत के रूप में हुई है। घायलों में विकास यादव, विष्णु और प्रशांत शामिल हैं, जो सभी लाखुवास गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। ये चारों युवक राजस्थान के टपूकड़ा में एक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। बेकाबू होकर घाटी में गिरी कार बताया गया है कि जब उनकी कार सोहना घाटी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, कार अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में जा गिरी और पलट गई। इस दुर्घटना में परमजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। सिटी थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles