spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में श्रद्धा से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव:हवन और लंगर के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन, आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया




जालंधर जिले के नूरमहल में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण सभा नूरमहल के प्रधान चेतन तिवाड़ी की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के दरबार में मत्था टेका। कार्यक्रम के अनुसार, सुबह भगवान परशुराम के स्वरूप को स्नान कराया गया। इसके बाद पंडित पवन प्राशर ने विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न कराया। हल्का नकोदर से कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज नवजोत दाहिया ने झंडे की रस्म अदा की। हल्का नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। विधायक ने लोगों को दी बधाई इंद्रजीत कौर मान ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को जन्मोत्सव की बधाई दी। उनके साथ चेयरमैन शीर उप्पल और कई समर्थक भी मौजूद थे। पूर्व विधायक गुरप्रताप वडाला ने भी भगवान के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने इस शुभ दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें राजनीति और धर्म से ऊपर उठकर ऐसे पावन दिवस मनाने चाहिए।

भगवान परशुराम के दरबार में हाजिरी लगाई प्रसिद्ध गायक के.एस. मक्कन, जिन्होंने हाल ही में राजनीति में प्रवेश किया है, उन्होंने भी भगवान परशुराम के दरबार में हाजिरी लगाई। उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से स्वामी जी ने विशेष रूप से उपस्थित संगत को आशीर्वाद दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए चाय-पकौड़ों का लंगर लगाया गया था, और दोपहर बाद भोजन की भी व्यवस्था की गई। भारी संख्या में लोग रहे मौजूद समारोह में प्रधान चेतन तिवाड़ी के साथ महिंदरपाल जोशी, राकेश शर्मा, विनय नैयर, राकेश प्राशर, पंडित पवन प्राशर, डॉ. नरेश तिवाड़ी, भूषण शर्मा, रोजी प्रभाकर, अनिल चन्नन, मनी शर्मा, उमा शंकर, मनदीप शर्मा, नीरज जोशी, विवेक करदम, इंदरजीत जोशी, राकेश पपला, गगन मित्तल, मोहित संधीर, प्रदीप भट्ट, सुमित तिवाड़ी और जतिंदर कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles