Related Posts

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया खान को पानीपत कोर्ट से नोटिस:27 जुलाई को होना होगा पेश; पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप




सोशल मीडिया और एक पॉडकास्ट के दौरान इस्लाम व पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में घिरीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस विवादित बयान को लेकर पानीपत की कोर्ट में दायर एक याचिका पर कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों और मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई करते हुए नाजिया इलाही खान को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें आगामी 27 जुलाई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। पॉडकास्ट में विवादित टिप्पणी करने का आरोप जानकारी के अनुसार, नाजिया इलाही खान पर आरोप है कि कुछ समय पहले एक पॉडकास्ट के दौरान उसने मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों सहित पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और हजरत आयशा से जुड़े अत्यंत संवेदनशील व धार्मिक विषयों पर कुछ विवादित टिप्पणियां की थीं। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही विभिन्न मुस्लिम संगठनों और समुदाय के लोगों में भारी नाराजगी और गहरा रोष देखा जा रहा था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नाजिया ने सोची-समझी साजिश के तहत मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट ने कोर्ट में पेश किए सबूत मामले को लेकर मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि उनकी संस्था मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक, सामाजिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नाजिया इलाही खान द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों और उससे जुड़े डिजिटल दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को एकत्रित करके संस्था की ओर से पानीपत की कोर्ट में एक क्रिमिनल याचिका दायर की गई थी। अधिवक्ता मोमिन मलिक ने कहा, कोर्ट ने मामले की गंभीरता और हमारे द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों को देखते हुए आरोपी नाजिया इलाही खान को समन/नोटिस जारी किया है। अब उन्हें निर्धारित तिथि यानी 27 जुलाई को पानीपत कोर्ट में हाजिर होकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। विवादों से रहा है पुराना नाता, अब दोनों पक्ष रखेंगे दलील एडवोकेट मोमिन मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान एक विवादित सार्वजनिक व्यक्तित्व हैं, जो पहले भी विभिन्न संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर अपने तीखे व भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। हालांकि, पानीपत कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद अभी तक इस पूरे घटनाक्रम और आरोपों पर नाजिया इलाही खान या उनके कानूनी सलाहकारों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। आगामी 27 जुलाई को होने वाली सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता पक्ष और आरोपी नाजिया इलाही खान दोनों को ही कोर्ट के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करने का मौका मिलेगा, जिसके आधार पर कोर्ट आगे की दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई तय करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें