Related Posts

सेक्टर-17 की लाइब्रेरी में पढ़ें शहर के त्रिभाषीय लेखकों को




सेक्टर-17 की टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में शहर के ही पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी के लेखकों को जगह दी गई है। लाइब्रेरी प्रबंधन ने कहा – ऐसा शहर के लेखकों को लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा लाने के लिए किया जा रहा है, जिससे लोग शहर के स्थानीय लेखकों से रूबरू हो सकें। इसमें मनीषा प्रियवंदा, मदन शर्मा राकेश, डीआर धवन, डॉ. वेद प्रकाश जैसे स्थानीय लेखकों की किताबें प्रदर्शित की गई है। प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने कहा – स्थानीय लेखक जो भी यहां आकर अपनी किताबों को लोगों तक पहुंचाना चाहता है, तो वो भी अपनी किताबें लाइब्रेरी में ला सकते हैं, जिसे लोगों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही उन लोगों के लिए जिनकी नज़रें कमजोर हैं, उनके लिए लाइब्रेरी में लॉन्ग फॉर्मेट की किताबें भी जोड़ी गई हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें