Related Posts

लुधियाना के जिम के बाहर हंगामा:मोहाली का मालिक, मेंबर्स बोले- ₹27 हजार फीस ली, अब सामान समेटकर भाग रहे




लुधियाना के पॉश इलाके मॉल रोड के पास एक प्रीमियम जिम में शनिवार को हंगामा हो गया। इसके मेंबर्स ने जिम मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पैसे रिफंड करने की मांग की। उनका कहना था कि जिम मालिक रातोंरात जिम को बंद कर भागने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिम में मेंबर्स के लाखों रुपए फंसे हुए हैं। मालिक उन्हें उनका रिफंड नहीं दे रहे। वहीं, मोहाली के रहने वाले जिम मालिक ने इन आरोपों को बेबुनियाद ठहराते हुए कहा कि जिम को रेनोवेट कर रहे हैं, इसलिए खाली किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि यदि मेंबर्स को कुछ गलत लग रहा है तो सभी को 15 जुलाई तक पूरा रिफंड दे देंगे। जिम को बंद नहीं किया जा रहा। इधर, मेंबर्स ने पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। 5 जून से बंद था जिम यह मामला लुधियाना के मॉल रोड स्थित द कोड फिटनेस प्रीमियम जिम का है। यह जिम 5 जून से बंद है। इसके मेंबर तब से इसे खोलने के लिए या पैसे लौटाने की बात इसके मालिक से कर रहे थे, लेकिन उसने किसी को पैसा नहीं लौटाया, और न ही जिम खोला। शनिवार को लोगों ने जिम का सामान गाड़ी में लोड होते देखा तो मेंबर्स ने जमा होकर उस गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद मौके पर ही प्रोटेस्ट कर मालिक को मौके पर आने की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख जिम के मालिक मौके पर पहुंचे और लोगों के आरोपों के जवाब दिए। लोगों ने कहा- जिम बंद कर भाग रहे मालिक प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जिम प्रबंधन और मालिक धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी स्पष्ट पूर्व सूचना के जिम को अचानक बंद किया जा रहा है। नाराज मेंबर्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें से कई लोगों ने महज एक या दो महीने पहले ही जिम की महंगी मेंबरशिप ली थी। उनका कहना है कि जिम मालिक बिना किसी सूचना के रातों-रात जिम बंद कर रहे हैं। जून की शुरुआत से ही जिम बंद है। मालिक लगातार रेनोवेशन की बात कहकर लोगों को टाल रहे हैं। आज ट्रक लेकर आ गए सामान लेकर चल दिए। ये लोगों को न पैसा लौटाना चाहते हैं और न ही जिम खोलना चाहते हैं। जिम में 100 से ज्यादा मेंबर्स हैं। इनमें से लगभग 25 लोगों को रिफंड दिया है। जिम के मालिक ने ये बातें बताईं… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर हमला:डंडे, तलवार लेकर आए बदमाश, ईंटें मार दरवाजा तोड़ना चाहा; चिल्ला रहे थे- गोली मार दो चंडीगढ़ के धनास इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर 2 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों हमलावर हाथों में तलवार और डंडा लेकर घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक हमलावर दूसरे से बार-बार कहता रहा, “गोली मार दो।” पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें