spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में स्कूल गई नाबालिग छात्रा से रेप:युवक बहला फुसला कर ले गया; पुलिस ने लड़की की बरामद, युवक गिरफ्तार




सोनीपत जिले में खरखौदा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। खरखौदा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम 3 बजे तक वापस नहीं लौटी। स्कूल में पता करने पर स्टाफ ने बताया कि वह उस दिन स्कूल नहीं आई थी। परिजनों को शक था कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं के तहत खरखौदा थाने में मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त खरखौदा जोगिंदर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद किया। कोर्ट के आदेशानुसार, नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड द्वारा उसकी काउंसलिंग भी करवाई गई। इन बयानों के आधार पर मामले में पॉक्सो (POCSO) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने इस मामले में गांव सैनीपुरा, जिला सोनीपत निवासी नवीन को गिरफ्तार किया है। नवीन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles