![]()
मामले की जानकारी देते सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह।
फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास स्कूटी सवार को टक्कर मारने के मामले में कार ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है। कार हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में रजिस्टर्ड है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घायल स्कूटी सवार का फतेहाबाद के प्राइवेट
.
घायल का आरोप है कि कार ड्राइवर ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए अपनी कार में बिठाया, लेकिन बीच रास्ते में ही छोड़कर चला गया। बाद में उसके भतीजे ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया।
तूड़ी बनाने वाली मशीन का पता करने गया था
पुलिस को दिए बयान में ढाणी बड़ोपल निवासी महावीर सिंह (60) ने बताया है कि 24 अप्रैल को वह अपनी ढाणी से एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर तूड़ी बनाने वाली मशीन का पता करने के लिए गांव बड़ोपड़ गया था। जब वापस आ रहा था तो एक होटल के सामने पहुंचा तो उस समय अग्रोहा की तरफ से आई टाटा नेक्सन कार के ड्राइवर ने उसकी स्कूटी में पीछे से जोर से टक्कर मार दी।
जिस कारण वह स्कूटी सहित पक्की सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर, दोनों कोहनी, कमर, दाहिने पैर व शरीर के अन्य हिस्सों पर काफी चोटें आई। महावीर सिंह का आरोप है कि कार ड्राइवर ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और थोड़ी दूरी पर जाने के बाद गाड़ी से नीचे उतार दिया। बाद में भतीजे विनोद ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के अनुसार, पुलिस ने महावीर सिंह के बयान पर आरोपी कार ड्राइवर पर बीएनएस की धारा 281,125ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।







