सोनीपत जिले में एक युवक की हत्या के मामले में सदर गोहाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र राजपाल उर्फ पाला और निकित उर्फ निक्की पुत्र बिजेन्द्र के रूप में हुई है। दोनों दोदवा गांव, सोनीपत के रहने वाले हैं। यह घटना 15 अप्रैल 2026 को दोदवा गांव में हुई थी। कुछ युवकों ने एक युवक युद्धवीर पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत बीपीएस खानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर सदर गोहाना थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने 11-12 अप्रैल की रात को एक शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से जांच की और इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य घटना में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला सुआ और बाइक बरामद करना है। साथ ही, इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। सोनीपत पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Source link
सोनीपत में युद्धवीर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार:शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश; सुए से किया था हमला
