Related Posts

डबवाली में माइनर में डूबने से युवक की मौत:पानी पीने उतरा, पैर फिसलने से गिरा; सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी मांग




सिरसा जिले में मंडी डबवाली के निकट गांव देसूजोधा के पास एक माइनर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह हुई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सतनाम सिंह के रूप में हुई है। सतनाम सिंह अविवाहित था और पिछले कुछ वर्षों से अपने ननिहाल गांव देसूजोधा में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उसके अचानक निधन से गांव में दुख का माहौल है। सोमवार सुबह सतनाम सिंह माइनर के किनारे से गुजर रहा था। उसे प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए माइनर की सीढ़ियों से नीचे उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीढ़ियों पर उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह माइनर में जा गिरा। माइनर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद सतनाम सिंह को माइनर से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल डबवाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा पैर फिसलने के कारण होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से माइनरों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और फिसलन वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। सतनाम सिंह की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें