Related Posts

सोनीपत में एक ही रात 6 दुकानों के ताले तोड़े,VIDEO:नकदी -जेवरात और सामान चोरी; 2 दिन भीतर दूसरी बड़ी वारदात, CCTV में कैद




सोनीपत में 2 दिन भीतर चोरी की दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। जहां शनिवार को ककरोई रोड़ पर 4 दुकानों के ताले तोड़े तो वहीं रविवार को मयूर विहार में 6 दुकानों के ताले तोड़ नकदी-गहने और सामान चोरी कर फरार हो गए। रविवार देर रात चोरों ने बेखौफ होकर सिलसिलेवार चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक के बाद एक छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जब दुकानदार रोजाना की तरह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो सभी दुकानदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे। रविवार रात छह दुकानों को बनाया निशाना रविवार देर रात मयूर विहार क्षेत्र में चोरों ने एक के बाद एक छह दुकानों के ताले तोड़ दिए। बदमाश दुकानों में घुसकर नकदी, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी और आरोपी आराम से मौके से निकल गए। सुबह दुकानें खोलने पहुंचे व्यापारियों के उड़े होश सोमवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व कीमती सामान गायब था। इसके बाद व्यापारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में रोष घटना के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी ककरोई रोड़ क्षेत्र में ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं दो दिन पहले भी आसपास की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। व्यापारियों का आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसी का फायदा उठाकर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि नियमित गश्त होती तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। आर्थिक नुकसान से बढ़ी चिंता लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। उनका कहना है कि बार-बार चोरी की घटनाओं से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो सभी दुकानदार एकजुट होकर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें