पलवल जिले के चांदहट थाना पुलिस ने अलावलपुर गांव से एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके सगे भाई द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पकड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की। पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार, यह घटना 12 जुलाई की है। अलावलपुर गांव निवासी दीपक ने पलवल पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर गुप्त सूचना दी। दीपक ने बताया कि उसके भाई रोहित ने गांव में अपने घर के अंदर एक अवैध हथियार छुपा रखा है, जिससे किसी बड़ी अनहोनी का खतरा हो सकता है। घर की रसोई के स्लैब के ऊपर छुपाकर रखा था सूचना मिलने पर, पुलिस अधिकारी शीशराम ने तुरंत हवलदार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम को अलावलपुर गांव में आरोपी के घर पर छापेमारी के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने जब दीपक और रोहित के घर पर जांच अभियान चलाया, तो घर की रसोई के स्लैब के ऊपर छुपाकर रखा हुआ एक देसी कट्टा बरामद हुआ। चांदहट थाना पुलिस ने तुरंत अवैध हथियार को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी रोहित को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
Source link
पलवल में भाई ने भाई को अवैध कट्टे संग पकड़वाया:रसोई में छुपाया था देसी कट्टा, पुलिस ने छापेमारी करके किया बरामद
