Top 5 This Week

Related Posts

झज्जर दोस्ती निभाने में चली गई जान:दोस्त को बचाने नहर में कूदा प्रदीप, 3 दिन बाद बेरी के पास मिला शव,रोहतक की नहर में डूबे थे दोनों दोस्त




झज्जर दोस्त को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाने वाले प्रदीप की जिंदगी भी पानी के तेज बहाव के आगे हार गई। रोहतक की नहर में डूबे प्रदीप का शव घटना के तीन दिन बाद सोमवार को बेरी के पास नहर से बरामद हुआ। इससे पहले उसके साथी कुलदीप का शव हादसे के अगले ही दिन मिल गया था। प्रदीप की तलाश के लिए लगातार तीन दिन तक गोताखोरों और अन्य संसाधनों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
11 जुलाई को रोहतक के बोहर गांव निवासी प्रदीप और कुलदीप नहर के पास थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि एक युवक का पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी बिना देर किए पानी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों पानी में समा गए।
गोताखोरों की मदद से चला लगातार सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने तलाश अभियान शुरू किया। अगले दिन कुलदीप का शव बरामद हो गया, लेकिन प्रदीप का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तीन दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार को बेरी के पास नहर में प्रदीप का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदीप का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक जांच में हादसा, जांच जारी
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक युवक का पैर फिसलने से वह नहर में गिरा था, जबकि दूसरा उसे बचाने के प्रयास में डूब गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें