Related Posts

सुप्रीम कोर्ट को 5 जज मिलेंगे कॉलेजियम ने भेजा सीजे शील नागू का भी नाम



चंडीगढ़ | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को हुई बैठकों में सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और एक सीनियर एडवोकेट का नाम केंद्र सरकार को भेजा है। सिफारिश किए गए नामों में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू भी शामिल हैं। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली का नाम भी प्रस्तावित किया गया है। जस्टिस पल्ली मूल रूप से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से हैं। कॉलेजियम ने बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील वी. मोहना के नाम की भी सिफारिश की है। कॉलेजियम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें