spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीएम नायब सैनी की पंचकूला 1 दिन में 3 सभाएं:सैनी बहुल रामगढ़ में भी कार्यक्रम, बारिश के बावजूद डटे रहे वर्कर




हरियाणा के पंचकूला में सीएम नायब सैनी ने BJP मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के समर्थन में 3 सभाओं को संबोधित किया। वीरवार शाम को सैनी बहुल रामगढ़ गांव में भी उनका कार्यक्रम रहा। बारिश के बावजूद लोग उनके कार्यक्रम में डटे रहे। हालांकि सीएम पर प्रत्याशियों ने छाता लगा दिया था।
पंचकूला में वीरवार को सीएम नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हएु कहा कि महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख हमेशा नकारात्मक रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का कांग्रेस ने विरोध किया जिससे कांग्रेस की सोच स्पष्ट हो गई कि कांग्रेस महिलाओं को उनके अधिकार देने के पक्ष में नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को विकास में बराबर की भागीदारी देना चाहती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा इसका विरोध किया है।
इन प्रत्याशियों के समर्थन में सभा पंचकूला के बीड घग्गर में मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और वार्ड 16 से निर्मला देवी तथा वार्ड 17 सुदेश बिड़ला के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी वार्ड 18 पूजा रानी, वार्ड-19 मनीषा रानी, वार्ड 20 गौतम राणा के लिए जनता से वोट की अपील की। पंचकूला के विकास पर 547 करोड़ खर्च
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग साढ़े 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने पंचकूला के विकास के लिए 547 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी सरकार है जो बिना भेदभाव के हर क्षेत्र का समान विकास करती है। पंचकूला में विकास की यात्रा को तेज गति देने के लिए आप सभी लोग हर वार्ड में कमल का फूल खिलाए और भाजपा मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल को जिताएं। सीएम ने कहा कि 10 मई को हर वार्ड में कमल खिलाकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएं, जिससे पंचकूला के विकास को नई दिशा और गति मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles