spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानसा में कार ने ASI को मारी टक्कर:मौके पर मौत, मृतक ड्यूटी पर तैनात थे; पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा




मानसा के सरदूलगढ़ में नाका तोड़कर भाग रही एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सुखविंदर सिंह को कुचल दिया। इस हादसे में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना झुनीर क्षेत्र में शुरू हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से सरदूलगढ़ की ओर फरार हो गया। झुनीर पुलिस ने तुरंत कार का पीछा करना शुरू कर दिया और सरदूलगढ़ में तैनात 112 टीम को इसकी सूचना दी। कार में सवार थे 2 युवक 112 टीम ने सरदूलगढ़ में कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार सवारों ने वाहन सीधे ड्यूटी पर तैनात ASI सुखविंदर सिंह पर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, कार में दो युवक सवार थे, जिन्होंने पुलिस के रोकने के प्रयासों को नजरअंदाज किया। घटना के बाद भागते समय, सरदूलगढ़ कैंचियों के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। इसी जगह पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना सरदूलगढ़ की एसएचओ पुष्पिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपियों के पास से अभी तक कोई काला बैग या अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles