सीएम भगवंत मान ने नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने इसे पंजाब की अर्थव्यवस्था और शिक्षा के लिए गेम-चेंजर बताया है। एलटी फूड्स ने राजपुरा में निवेश की सहमति जताई है, जिससे पंजाब का चावल का निर्यात 80 देशों तक सुलभ होगा। साथ ही एनएक्सपी सेमीकंडक्टर ने राज्य में अनुसंधान और विकास में गहरी रुचि दिखाई है। कृषि क्षेत्र में नीदरलैंड के आल्समीर फ्लावर ऑक्शन मॉडल का अध्ययन किया गया ताकि पंजाब के किसानों को फूलों की खेती और वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ा जा सके। शिक्षा क्षेत्र में सीएम ने फिनलैंड के ‘बाल-केंद्रित’ शिक्षा मॉडल और शिक्षक प्रशिक्षण प्रणाली का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने घोषणा की कि 216 शिक्षक पहले ही प्रशिक्षित हो चुके हैं और 72 अध्यापकों का चौथा बैच 18 मई को फिनलैंड भेजा जाएगा। मान ने फिनलैंड में प्रवासी पंजाबियों से मुलाकात की थी और फिनलैंड हॉकी क्लब द्वारा दिए गए स्वर्ण पदक को पंजाबियों के लिए गर्व का प्रतीक बताया। सीएम को उम्मीद है कि जापान और कोरिया की तरह इस यात्रा के भी सार्थक आर्थिक नतीजे सामने आएंगे। मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में विश्वभर से मजबूत सहयोग हासिल किया है, जिससे किसानों, युवाओं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा। जायका कंपनी के 1300 करोड़ रुपए के निवेश, विश्वव्यापी कंपनियों की दिलचस्पी तथा केउकेनहॉफ से फिनलैंड तक उन्नत कृषि-तकनीकी सहयोग पर मान ने कहा कि यह रणनीतिक साझेदारियां फसल विविधीकरण को तेज करेंगी, निवेश को आकर्षित करेंगी और पंजाब को नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उच्च गुणवत्ता वाली खेती के लिए विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा, नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे से राज्य की तरक्की की राह खुली है, जबकि शिक्षा-कौशल विकास और वैश्विक साझेदारी को नई दिशा है।
Source link
सीएम के नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे से खुली तरक्की की राह शिक्षा-कौशल विकास व वैश्विक साझेदारी को नई दिशा
