Related Posts

सिरोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव:स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी कर लिया संकल्प




सिरोही में भाजपा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ आतिशबाजी की और पार्टी के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि जिला कार्यालय के मुख्य द्वार को फूलों और रंगोली से सजाया गया था। दीपोत्सव कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस आज
भाजपा स्थापना दिवस के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौड़ ने बताया कि 6 अप्रैल को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता हर वर्ष इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और ‘सेवा भाव’ तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, ताराराम माली, जिला प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दक्षा देवड़ा, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड़ा, वरिष्ठ नेता बाबूलाल सगरवंशी, पूर्व उपाध्यक्ष अरुण ओझा, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, पोसालिया मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, आईटी प्रभारी विनोद रावल, सोशल मीडिया प्रभारी हिम्मत छिपा, कैलाश मेघवाल, गोविंद सैनी, रमज़ान खान, अमृत सुथार, गीता पुरोहित, रेखा मेघवाल, शैतानसिंह परमार, राजेन्द्रसिंह, सुनील गुप्ता, इंदरसिंह, महेंद्रसिंह परिहार, रामलाल परिहार, तेजाराम पुरोहित, भंवर माली, अशोक कंसारा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें