Related Posts

सिरसा संदीप मर्डर केस, गर्लफ्रेंड संग चैट आई सामने:फोन-गिफ्ट दिलाने की बात, पैसे डलवाने को भेजा स्कैनर, भाईयों ने चाकू से मारा




हरियाणा के सिरसा में 22 वर्षीय संदीप कुमार की चाकू से गोदकर हत्या मामले में उसकी कुछ व्हाटसप चैट सामने आई है। चैट में संदीप और उक्त युवती के बीच मैसेज के जरिए बातचीत हो रही है। चैट में नया फोन खरीदने व गिफ्ट दिलवाने की बात हो रही है। संदीप भी उक्त युवती को फोन दिलवाने के लिए मौहलत के तौर पर कुछ दिन बाद और गिफ्ट उधार में दिलाने की बात हो रही है। चैट में युवती संदीप से पैसे डालने को कहती है और कोड स्कैनर भेजती है। संदीप मैसेज में कहता, अभी 500 रुपए पड़े हैं और गिफ्ट उधार में दिला दूंगा तो पैसों का क्या करना है। बाद में एक हजार रुपए खाते में डालने की कहता है। उनके बीच बार-बार पांच से दस मिनट में बात होती है और युवती से मिलने के लिए आने की बात भी कहता है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदीप जिस युवती से फोन पर बात करता था। उसके साथ काफी दिनों से संपर्क में था। इस बात का पता युवती के परिजनों को लग गया और संदीप को समझाने की भी कोशिश की थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया, संदीप उनकी बहन से फोन पर बात करता था। उन्होंने अपनी बहन का रिश्ता किया हुआ था। संदीप के बारे में उनके रिश्तेदारों को पता चल गया और रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, इसी बात से उनमें गुस्सा था और रिश्ता टूटने से परिवार में खूब विवाद रहा। रिश्ता टूटने से गुस्साए संदीप को मारने की प्लानिंग बनाई और उसे दुर्गा माता मंदिर चौक के पास अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपियों की निकाली परेड, चेहरे पर दिखी मायूसी पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपी काकू व जतिन को गिरफ्तार करने के बाद दोनों के सिर मुंडन करवा दिए और थाने में परेड निकाली गई। दोनों आरोपी पांव से लंगड़ाते दिखे और चेहरों पर मायूसी छाई दिखी। काकू के चेहरे पर स्किन नजर नहीं आया और इसी ने संदीप को चाकूओं से गोद-गोद कर मारा था। जतिन मायूस दिखा और चेहरा छिपाते दिखा। पुलिस के अनुसार, दोनों ही युवक 19 से 20 साल की उम्र के हैं और दोनों ही युवती के चचेरे भाई है। दोनों ही कुछ नहीं करते। कभी-कभार जरूरत पड़ने पर मजदूरी करते हैं। वारदात के बाद इधर-उधर भाग रहे थे, पर वैदवाला के पास पकड़े गए। 2 मिनट तक फोन पर बात करता रहा संदीप: घटना वाले जगह का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सोमवार रात करीब 10 बजे दुर्गा माता मंदिर चौक के पास संदीप दोनों बाइक सवार काकू व जतिन के साथ खड़ा है। वह उनकी बाइक पर हाथ रखकर बातचीत करता नजर आ रहा है। इस दौरान करीब दो मिनट तक उसकी किसी से फोन पर बात भी चल रही होती है। दोनों बाइक सवार काकू व जतिन ने सिर पर लाल और सफेद रंग का साफा बांध रखा है। अचानक काबू संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर देता है और जतिन बाइक से उतरकर पीटना शुरू कर देता है। खून से लथपथ छोड़ उसे फरार हो जाते हैं। यह देख पास से गुजर रही महिला दूर भाग जाती है। राहगीरों ने बाद में संदीप को बाइक पर बैठाकर अस्पताल में पहुंचाया। जांच में जो मिलेगा, उसी अनुसार कार्रवाई करेंगे : थाना प्रभारी मामले में सिटी थाना प्रभारी बलराज सिंह का कहना है कि अभी आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई जा रही है। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे। परिजनों के युवती को लेकर जो आरोप है कि दोनों की आपस में फोन पर बात होती थी। कॉल डिटेल मांगी गई है। जांच में जो सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तीन साल पहले युवती के संपर्क में आया: संदीप कुमार वार्ड-29 स्थित संजय कॉलोनी का रहने वाला था। वह करीब तीन साल पहले एक युवती के संपर्क में आया था। युवती भी पास के ही एक मोहल्ले की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार, संदीप बाजार में एक क्रॉकरी की दुकान पर काम करता था, जबकि युवती पास की एक बुटीक में नौकरी करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई। पिछले तीन सालों से दोनों संपर्क में थे। वह इकलौता बेटा था और एक छोटी बहन है। पिता मंडी में मजदूरी करती हैं। मौत से पहले बताए थे हमलावरों के नाम: परिजनों के अनुसार, अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप ने अपने अंतिम बयान में युवती का नाम लेते हुए कहा था कि उसके भाइयों ने उस पर हमला किया है। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने काकू और जतिन नामक युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें