Related Posts

सिरसा में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:IG के आदेश पर कार्रवाई, ट्रांसफर किया; ड्यूटी में लापरवाही का मामला




सिरसा जिले की डबवाली में लगातार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब ताजा मामला कालांवाली सीआईए की लापरवाही से जुड़ा सामने आया है। कालांवाली सीआईए इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिनमें सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, एएसआई बलवान व एएसआई राजेंद्र सिंह व हेड कांस्टेबल रमेश कुमार शामिल है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, ये कार्रवाई हिसार रेंज के IG कुलदीप सिंह की ओर से की गई है। बताया जा रहा है कि सस्पेंशन के साथ-साथ चारों पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर दिया गया है। कल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का डबवाली दौरा था और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में मौजूद थे। शुक्रवार को आईजी हिसार रेंज कुलदीप सिंह भी डबवाली आए हुए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल, सस्पेंशन के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आईजी दो पुलिसकर्मियों के साथ बिना एस्कॉर्ट गाड़ी के सिंगल गाड़ी के साथ हिसार से डबवाली आए थे। आईजी ने लिया था फीडबैक आईजी कुलदीप सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। रात को डबवाली में रूके थे आईजी आईजी कुलदीप सिंह शुक्रवार रात डबवाली में ही रुके थे। इसी दौरान उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश भी जारी कर दिए। हालांकि, ये सूचना शनिवार को पता चलने के बाद पुलिस में भी हलचल तेज हो गई है। वहीं, पुलिस अफसरों ने सस्पेंड किए कर्मचारियों के मामले में अंदरूनी जांच बताकर कुछ कहने से मना कर दिया। डबवाली सीआईए सहित एसए हुए सस्पेंड गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से डबवाली पुलिस लगातार चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले सीआईए इंचार्ज डबवाली को भी विभागीय कार्रवाई के तहत सस्पेंड किया गया था। वहीं हाल ही में एसए इंद्रदेव को भी निलंबित किया गया था। ऐसे में लगातार हो रही कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें