सिरसा जिले में नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव दड़बा कलां के समीप हिसार घग्घर ड्रेन में रविवार को रिसाव हो गया। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी है। ड्रेन में पानी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर ने बताया कि इस समय सेमनाल (हिसार घग्घर ड्रेन) में सफाई का कार्य चल रहा है। इसी के तहत गांव रूपाना के समीप एक बंध (बांध) बनाया गया है, ताकि सफाई बेहतर ढंग से हो सके। पीछे से पानी का स्तर बढ़ने के कारण दड़बा कलां के पास रिसाव हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिसाव को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। पिछले साल टूट गई थी ड्रेन गौरतलब है कि पिछले साल भी यह ड्रेन टूट गई थी। उस समय दड़बा कलां के समीप एक किलोमीटर के दायरे में जलभराव हो गया था, जिसके कारण सिरसा-भादरा मार्ग लगभग एक महीने तक बंद रहा था। ड्रेन टूटने से वाहन चालकों को दड़बा कलां से रूपाना, लुदेसर होकर चौपटा और दड़बा कलां से माखोसरानी होकर गुजरना पड़ा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
Source link
सिरसा में हिसार घग्घर ड्रेन में रिसाव:दड़बा कलां के पास खेतों में भरा पानी, ग्रामीण चिंतित; सफाई का कार्य चल रहा
