Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा के स्कूलों में होगा केंद्र की योजनाओं का प्रचार:बच्चों को बताया जाएगा-मोदी सरकार ने 12 साल में क्या किया, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश




हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में अब केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार होगा। मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से छात्रों को रुबरू करने के लिए 16 से 18 जून 2026 तक विशेष प्रचार अभियान चलेगा। शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार, मोदी सरकार के 12 साल’ पर फोकस करते हुए स्पष्ट कहा गया है कि विद्यार्थियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नई शिक्षा नीति-2020, पीएम श्री स्कूल, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, यूपीआई, डिजिलॉकर और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाए। साथ ही लाभार्थियों के अनुभव भी सांझा कराए जाएंगे, ताकि बच्चों और आमजन को इन योजनाओं के प्रभाव से अवगत कराया जा सके। MLA-MP को भी बुलाने के निर्देश शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक की ओर से जारी लेटर में जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों में संबंधित जिले के सांसद, मंत्री, विधायक, जिला परिषद और पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके। जिला स्तर पर तैयार होगी रिपोर्ट अभियान समाप्त होने के बाद प्रत्येक जिले से प्रतिभागियों की संख्या, प्रतियोगिताओं के विजेताओं, श्रेष्ठ वीडियो क्लिप और कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी एक विद्यालय की अलग से भेजी गई सूचना मान्य नहीं होगी, बल्कि जिला स्तर पर संकलित रिपोर्ट ही स्वीकार की जाएगी। यहां देखें आदेश की कॉपी



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें