पंजाब कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपनी ही पार्टी का एक बड़ा राजनीतिक खुलासा किया। हाल ही में एक पॉडकास्ट में राजा वड़िंग ने बताया है कि उन्होंने पंजाब में दलित वोट बैंक को साधने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया था, जिससे राहुल गांधी सहमत नहीं हुए और और उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने योजना बनाई थी कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में होंगे, उसी दौरान पंजाब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को लेकर वाराणसी जाएंगे और सतगुरु रविदास जी के पावन तीर्थ पर नतमस्तक होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस ने इसकी पूरी प्लानिंग कर दी थी। वह उस दिन मोदी के साथ सींग फंसाना चाहते थे। उन्होंने बकायदा यह प्लानिंग वॉट्सएप के जरिए राहुल गांधी को भेज दी थी। लेकिन राहुल गांधी ने उनकी की इस प्लानिंग पर रिप्लाई नहीं किया। इसके कारण उनकी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। राजा वड़िंग का कहना है- मेरा प्लान बिल्कुल साफ था। मोदी अगर पंजाब आकर दलित कार्ड खेल रहे थे, तो हम उनके ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी को खड़ा कर पंजाब के दलित वोट बैंक को यह दिखाना चाहते थे कि असली सम्मान कौन करता है। पंजाब में दलित वोट बैंक को साधने के लिए क्या थी राजा वड़िंग की प्लानिंग, जानिए.. पार्टी में जट्टसिख vs दलित की लड़ाई
पंजाब कांग्रेस में इस समय जट्टसिख वर्सेस दलित की लड़ाई चरम पर है। कांग्रेस संगठन में सभी महत्वपूर्ण पद इस समय जट्टसिखों के पास हैं। ऐसे में दलित नेता पार्टी फोरम पर भी अपना विरोध जता चुके हैं। पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सबसे बड़े दलित चेहरा हैं। उन्होंने तो सरेआम पार्टी की बैठक में कह दिया था कि कांग्रेस में सभी महत्वपूर्ण सीटों पर जटसिख हैं और 35 प्रतिशत वोट वाले दलितों को कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। चन्नी इस बात को केंद्रीय नेतृत्व के सामने भी उठा चुके हैं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट पवनदीप शर्मा का कहना है कि राजा वड़िंग ने इस पॉडकास्ट के जरिए एक मैसेज देने की कोशिश की है कि राहुल गांधी जातिवाद की राजनीति को नहीं मानते हैं। पंजाब की सियासत में दलित वोट बैंक के क्या मायने रीजन वाइज दलित वोटों का गणित ——— यह खबर भी पढ़ें… बंगाल जीता, पंजाब के लिए BJP की क्या तैयारी, क्या हिंदू-सिख पोलराइजेशन होगा ‘बंगाल में जीत हमारी है, अब पंजाब की बारी है’ बंगाल में चुनाव जीतने के बाद ये नारे दिल्ली BJP हेडक्वार्टर में लगे, जिसके बाद PM नरेंद्र मोदी ने यहां से वर्करों को संबोधित किया। इस नारे से BJP की पंजाब को लेकर 2027 चुनाव की मंशा साफ जाहिर होती है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
