Related Posts

सिरसा में जजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश:हिसार की घटना पर सरकार को घेरा, बोले-हरियाणा को यूपी-बिहार जैसा नहीं बनने देंगे




सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। यह विरोध प्रदर्शन हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ किया गया। सोमवार को हलका ऐलनाबाद जननायक जनता पार्टी ने चौपटा के देवीलाल चौक पर यह प्रदर्शन किया। हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया ने इस दौरान कहा कि हरियाणा सरकार “कुंभकरणी नींद” सो रही है। कासनिया ने नायब सैनी सरकार से हिसार घटना के लिए जिम्मेदार “भ्रष्ट अधिकारी” को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पूरे हरियाणा में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी जजपा नेताओं ने दावा किया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और पुलिस “बेलगाम” हो गई है। उनका कहना था कि जब पूर्व डिप्टी सीएम तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी का क्या होगा। पार्टी ने सैनी सरकार से प्रदेश की स्थिति संभालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह स्व. चौधरी देवीलाल चौटाला के सपनों का हरियाणा है, जिसे जनता उत्तर प्रदेश और बिहार जैसा नहीं बनने देगी। राजनीतिक द्वेष भावना रख रही हरियाणा सरकार जजपा ने दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पूरे हरियाणा में गांव-गांव में अस्थायी मंडियां बनाकर किसानों का एक-एक दाना खरीदा और 48 घंटे में फसल का भुगतान उनके खातों में सुनिश्चित किया। आज हरियाणा सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना रखते हुए जो 7 तारीख को कुरुक्षेत्र में इनसो का प्रोग्राम हुआ था, उसके ऊपर भी दिग्विजय सिंह और अन्य इनसो नेताओं पर एफआईआर दर्ज की। हिसार और कुरुक्षेत्र की घटना की जजपा कड़ी निंदा करती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें