spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में आढ़ती बोले, FCI की ई-खरीद से कनेक्टिविटी नहीं:गाड़ियां खाली होने के बावजूद लॉग-आउट नहीं हो रही, सरकार-अफसर गंभीर नहीं


सिरसा अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं और रोड बना जाम

सिरसा की अनाज मंडियों में आज गेहूं उठान में देरी बड़ी समस्या बन गई है। एक तरफ मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है तो दूसरी ओर गेहूं मंडी परिसर में खुले में रखा हुआ है। ताजा मामला, नाथुसरी चौपटा मंडी में खुले में रखा गेहूं बारिश में भीग गया। बाकी मंडियों के

.

सरकार एवं मार्केट कमेटी की ओर से पोर्टल भी आढ़तियों के लिए समस्या बन गई है। इस बारे में सिरसा के आढ़तियों का कहना है कि सरकार ने आज हर जगह डिजिटल पोर्टल सिस्टम बना दिया है, जो किसान व आढ़तियों के लिए परेशानी बना हुआ है। पोर्टल में कई तरह की खामियां है। खास बात है कि एफसीआई की ई-खरीद पोर्टल पर अभी तक कनेक्टिविटी नहीं है।

आढ़ती एसोसिएशन बोली, इस कारण उठान के बाद गाड़ियां गोदाम में खाली होने के लिए जाती है। वहां से गाड़ी खाली होकर वापस आ जाती है, पर वो गाड़ी पोर्टल पर लॉग आउट नहीं होती। वह गाड़ी साइट पर लॉग इन ही रहती है। गोदाम वाले गाड़ी खाली करवा लेते हैं, परंतु इसे गंभीरता से नहीं लेते। ऐसे में आढ़ती एसोसिएशन मार्केट कमेटी सचिव से भी मिली है और इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।

सिरसा अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं

सिरसा अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं

पोर्टल सिस्टम के कारण बहुत समय लगता : आढ़ती

आढ़ती एसोसिएशन बोली, पोर्टल सिस्टम के कारण बहुत समय लगता है। कभी पोर्टल चलता नहीं तो कभी बंद हो जाता है। किसान भी ऐतराज जता रहे हैं। उनके लिए भी हर शर्त पूरी कर पाना मुश्किल हो जाता है। मगर सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। सरकार की ओर से किसी विधायक या मंत्री ने किसान व आढ़ती के पक्ष में आवाज नहीं उठाई है। सिरसा में भी ऐसा हाल है।

उप प्रधान मनोहर मेहता जानकारी देते हुए

उप प्रधान मनोहर मेहता जानकारी देते हुए

ये पूरे हरियाणा की समस्या : उप प्रधान मनोहर मेहता

हरियाणा राज्य आढ़ती एसोसिएशन से उप प्रधान मनोहर मेहता ने बताया, साइट चल नहीं रही है और उठान के बाद गाड़ी ऑफलाइन एफसीआई के गोदाम में खाली कराने को भेजनी पड़ती है। गाड़ी तो एफसीआई वालों ने गोदाम में खाली करवा ली, पर पोर्टल से वह लॉग आउट नहीं हो पा रही। ये पूरे हरियाणा की समस्या है। इसे सरकार व अधिकारी जल्द ठीक करवाए, ताकि काम ढंग से हो सके।

आढ़ती कीर्ति गर्ग जानकारी देते हुए

आढ़ती कीर्ति गर्ग जानकारी देते हुए

गर्ग बोले, सरकार से कोई नहीं आया, बल्कि विपक्ष से हर कोई आ चुका

अनाज मंडी शहरी प्रधान आढ़ती कीर्ति गर्ग ने बताया, एफसीआई गोदाम वालों ने गाड़ी खाली तो करवा ली। वो गाड़ियां वापस आ गई है और दोबारा लोड हो गई है। परंतु वो गाड़ियां लॉग आउट नहीं हो पा रही है। एफसीआई की ई-खरीद पर ऑनलाइन कनेक्टिविटी ही नहीं है। जब तक उसकी कनेक्टिविटी नहीं होगी। तब तक ये रिकॉर्ड वैसे ही पड़ा रहेगा। वो गाड़ियां न उतारने में शामिल है तो न खाली करवाने में। वह गाड़ी आगे भी नहीं जा सकती।

इसलिए एफसीआई की कनेक्टिविटी जल्द करवाई जाए। पोर्टल समस्या पर गर्ग ने कहा, इन चीजों में समय लगता है, क्योंकि अभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं है। सिरसा में आढ़तियों व किसानों की समस्या सुनने को सरकार की ओर से कोई नहीं आया है और विपक्ष ने ही सुध ली है। इनेलो, जजपा व कांग्रेस से नेता व विधायक मंडी में आ चुके है और उनकी समस्या जानी है। मौसम भी खराब है। इसलिए किसान व आढ़ती को भारी नुकसान हो सकता है।

फसल भीगने पर एजेंसी या आढ़ती होंगे जिम्मेदार: सचिव

मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता का कहना है कि अगर मंडी में आने के बाद किसान की फसल भीग जाती है तो इसके लिए एजेंसी या आढ़ती ही जिम्मेदार होगा। हमारी ओर से सभी को हिदायतें दी हुई है और तिरपाल आदि व्यवस्था मुहैया करवाई जाती है। एजेंसियों ने भी जल्द उठान का दावा किया है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles