spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सादुलपुर में अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पकड़ा




सादुलपुर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस ने रविवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया- एजीटीएफ प्रभारी अभिजीत पाटिल (आईपीएस) के नेतृत्व में 4 अप्रैल 2026 को टीम को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, प्रदीप जैतपुरा हत्याकांड और डकैती जैसे गंभीर मामलों में शामिल एक आरोपी क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहा था और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। इस सूचना के आधार पर, एजीटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने झुंझुनूं पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान संदीप ढाका उर्फ ढाका पुत्र बलवीर सिंह, निवासी बैरासर मझला, थाना सादुलपुर, जिला चूरू के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी रिवाल्वर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप ढाका के खिलाफ हत्या और डकैती सहित कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब पांच साल तक जेल में रह चुका है और जेल में रहते हुए भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा था। राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व में पुलिस, एजीटीएफ और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एजीटीएफ प्रभारी अभिजीत पाटिल ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध हथियार रखने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles