spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सांपला में बाबा कालीदास धाम पहुंचे संत-महात्मा:निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल और कॉन्फ्रेंस हॉल का अवलोकन किया, निर्माण कार्यों का लिया जायजा




रोहतक जिले के सांपला में स्थित सिद्ध पीठ श्री शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम, आश्रम में विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने निर्माणाधीन चैरिटेबल अस्पताल और कॉन्फ्रेंस हॉल के कार्यों का अवलोकन किया। समर्थ गुरु आश्रम, मुरथल (सोनीपत) से सिद्धार्थ जी अपने साधकों के साथ बाबा कालीदास धाम पहुंचे। वहीं हिमाचल प्रदेश से साध्वी आनंदी माता जी भी अन्य भक्तों के साथ महायोगी गुरुदेव बाबा कालीदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने आश्रम आईं। चैरिटेबल अस्पताल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया इस अवसर पर सिद्ध योगी गुरुदेव बाबा कालीदास जी महाराज ने सभी संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। आश्रम भ्रमण के दौरान, अतिथियों ने श्री शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम परिसर में बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं वाले चैरिटेबल अस्पताल और कॉन्फ्रेंस हॉल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जनसेवा के उद्देश्य से विकसित की जा रही इन सुविधाओं की सराहना की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles