spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोहना में 12वीं मंजिल से गिरा बच्चा, मौत:बालकनी में अन्य बच्चों संग खेल रहा था, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा




गुरुग्राम जिले में सोहना के भोंडसी स्थित अनमोल सोसायटी में मंगलवार को 12 वर्षीय एक बच्चे की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने घर की बालकनी में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। घर के अंदर मौजूद परिजनों को शुरुआत में इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों ने परिजनों को बच्चे के गिरने की सूचना दी। मृतक की पहचान रुद्र शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल सोहना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे को गंभीर चोटें आई थीं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव घटना की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश गिरने का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles