spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में कष्ट निवारण समिति की बैठक कल:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे अध्यक्षता, 13 मामलों पर होगी सुनवाई




करनाल जिला मुख्यालय में 29 जुलाई को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 2 बजे पंचायत भवन में होगी, जिसमें हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 13 मामलों पर चर्चा कर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में कुल 13 मामले रखे जाएंगे। इनमें 5 पुराने मामले हैं, जिनकी पहले भी सुनवाई हो चुकी है, जबकि 8 नए मामले विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। इन मामलों में आम जनता की शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा, ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारी और सदस्य रहेंगे मौजूद बैठक में कष्ट निवारण समिति के मनोनीत सदस्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा सभी संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो अपने-अपने विभागों से जुड़े मामलों पर जवाब देंगे और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस बैठक के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका प्रभावी निपटारा किया जाए। इससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता भी बनी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles