पानीपत जिला सीआईए वन पुलिस ने समालखा क्षेत्र के हथवाला गांव में एक युवक पर फायरिंग और मारपीट के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में बापौली के आर्यन व लक्की और हथवाला के बंटी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान, इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस वारदात को अपने पहले से गिरफ्तार चार साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इन चार साथियों में चुलकाना के रवि उर्फ कमांडो, समालखा शास्त्री कॉलोनी के सुमित उर्फ बांदरी, डिकाडला के भूपेंद्र और हथवाला का राहुल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपी रवि उर्फ कमांडो ने दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में इन तीनों आरोपियों के साथ मिलकर वारदात करने की बात कबूली थी। पुलिस टीम ने वीरवार शाम को तीनों आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल, एक डंडा और एक क्विड गाड़ी बरामद की गई। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजे शुक्रवार को रवि उर्फ कमांडो को रिमांड अवधि पूरी होने पर और आर्यन, लक्की व बंटी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। घर के बाहर रोकी क्विड गाड़ी थाना समालखा में हथवाला गांव के रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक क्विड गाड़ी आई, जो अंकित के घर के बाहर रुकी। गाड़ी में गांव के राहुल, चुलकाना का रवि उर्फ कमांडो और उनके दो-तीन अन्य साथी सवार थे। मारने की नीयत से चलाई गोली कुछ देर बाद रवि उर्फ कमांडो और राहुल ने जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। रिंकू अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागा। गोली की आवाज सुनकर उसके भाई नीरज, कपिल और मोहित बाहर आए, तो आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी सहित फरार हो गए। इसके बाद अंकित, कपिल उर्फ मोनी, बंटी, राहुल रामफल, मनोज और विशाल ने मिलकर लाठी-डंडों से उन सभी पर हमला कर दिया। भाई नीरज ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Source link
समालखा में फायरिंग-मारपीट केस में 3 और आरोपी गिरफ्तार:वारदात के बाद हुए थे फरार; देसी पिस्तौल-डंडे समेत गाड़ी बरामद
