spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

संगरूर में दो कारों की टक्कर:व्यक्ति की मौत, दो घायल, स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर, वाहन क्षतिग्रस्त




पंजाब के संगरूर बाईपास पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना दो कारों की टक्कर के कारण हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स के इंस्पेक्टर शमशेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त कारों से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल महिंदर शर्मा ने बताया कि वे जालंधर से लुधियाना जा रहे थे। वे अपने परिवार के साथ अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। एक की मौत, दो घायल संगरूर बाईपास पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी टैक्सी को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में तैनात डॉ. गीतांशु ने जानकारी दी कि दोपहर करीब 1:30 बजे एंबुलेंस से तीन मरीजों को लाया गया था। घायलों की हालत स्थिर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को ‘प्रोफाउंड डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें आगे की जांच के लिए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles