spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आज अटारी-बॉर्डर पर गूंजेंगे ए.आर. रहमान के देशभक्ति के सुर:बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में पहली बार देंगे लाइव प्रस्तुति




आज अटारी-वाघा बॉर्डर का ऐतिहासिक जेसीपी स्टेडियम एक अनूठे और भावनात्मक पल का गवाह बनने जा रहा है। विश्वप्रसिद्ध संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान पहली बार पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के दौरान लाइव प्रस्तुति देने जा रहे हैं। “जय हो – ए ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स” कार्यक्रम देश के उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। रहमान का संगीत इस श्रद्धांजलि समारोह को और भी विशेष बनाने वाला है, जहां देशभक्ति, सम्मान और एकता की भावना सुरों के माध्यम से गूंजेगी। कार्यक्रम में प्रख्यात फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, अभिनेता वेदांग रैना तथा फिल्म से जुड़े प्रसिद्ध गायक. मोहित चौहान, नीलांजना घोष, पूजा तिवारी और नरगिस भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही बिरला स्टूडियो के निर्माता प्रतिनिधि भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। संगीत और कला से सजी सांस्कृतिक शाम मैं वापस आऊँगा टीम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। संगीत, कला और देशभक्ति के संगम से सजी यह आज की शाम उपस्थित दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रही है। अटारी बॉर्डर, जो भारत की शौर्यगाथा और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, आज एक बार फिर इतिहास का साक्षी बनेगा, जब हजारों लोगों की मौजूदगी में वीर जवानों को संगीत और सम्मान की अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles