spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर जानलेवा हमला:चुनावी रंजिश में गाली-गलौच कर की मारपीट; पूर्व काउंसलर के बेटे समेत 3 पर केस




लुधियाना के कस्बा जगराओं में नगर कौंसिल चुनावों की रंजिश अब सड़कों पर हिंसा के रूप में सामने आने लगी है। कांग्रेस नेता रविंदर कुमार सभ्रवाल उर्फ नीटा सभ्रवाल कथित जानलेवा हमले में घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद के बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित रविंदर कुमार सभ्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जून की देर रात वह अपनी एक्टिवा पर पेमेंट लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पूर्व पार्षद फीना सभ्रवाल के बेटे मोहित सभ्रवाल, उसके चचेरे भाई शानू और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। जमीन पर गिराकर की मारपीट
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौच शुरू की और फिर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि उनके पास हथियार हैं तथा सिर में गोली मार देंगे। हमले में रविंदर सभ्रवाल की बाजू पर गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताते हुए एक्स-रे कराने की सलाह दी है। लोगों के पहुंचने पर भागे आरोपी
घटना के दौरान शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजन घायल कांग्रेस नेता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चुनावी हार की रंजिश का आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला नगर कौंसिल चुनावों में मिली हार की रंजिश के चलते किया गया। रविंदर सभ्रवाल का कहना है कि आरोपी मोहित सभ्रवाल की पत्नी ने नगर कौंसिल चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार रंजनी चोपड़ा से हार गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मोहित सभ्रवाल को शक था कि चुनाव में उसकी पत्नी की हार के पीछे रविंदर सभ्रवाल की अहम भूमिका रही है। इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने के बाद थाना सिटी जगराओं पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोहित सभ्रवाल, शानू और एक अन्य आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 117(2), 115(2), 294, 3(5) और 126(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles