spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शिअद से गठबंधन में BJP की बड़े भाई की भूमिका:केंद्रीय मंत्री पुरी बोले-पंजाब में अकेले लड़ेंगे चुनाव; जिला पदाधिकारियों से की बैठक




पंजाब में अगर शिअद-भाजपा के बीच गठबंधन होता है तो भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। लुधियाना पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भले ही विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, लेकिन यदि कोई पार्टी यह सोचती है कि वह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है या उसे ‘छोटा भाई’ समझकर गठबंधन करेगी, तो यह स्पष्ट करना जरूरी है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा हाईकमान पहले ही कह चुका है कि पंजाब में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस समय यह जश्न मनाने की बात जरूर है, लेकिन हम पिछले 12 साल में जो विकास किया है उसका रिव्यू भी कर रहे हैं। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभाली, उस समय देश की क्या स्थिति थी, यह सभी जानते हैं। पहले की योजनाओं और अब की योजनाओं में अंतर स्पष्ट नजर आता है और योजनाएं जमीनी स्तर पर लोगों को फायदा भी पहुंचा रही हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मई 2022 और 2026 के बीच हमारे यहां दाम 3.1 प्रतिशत कम हुए, जबकि पूरे देश में ये दाम 70-80 प्रतिशत तक बढ़ रहे थे। पेट्रोल पंप पर जब पेट्रोल या डीजल की डिस्पेंसिंग होती है, तो कच्चे तेल का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा बाहर से आता है। उसके ऊपर बीमा और किराया जोड़ा जाता है। इसके बाद रिफाइनरी का मार्जिन, केंद्र सरकार द्वारा लगाए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले वैट को जोड़कर अंतिम कीमत तय होती है। केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में कटौती की प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार नवंबर 2021, मई 2022 और हाल ही में केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। कुछ सप्ताह पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए कम की गई, जिसके कारण वित्त मंत्रालय पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। इसका उद्देश्य बढ़ती कीमतों के दौरान आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़ने देना था। अब जब दाम बढ़े हैं, तो कुल मिलाकर केवल 7.60 रुपए की वृद्धि हुई है। हमारे विश्लेषण के अनुसार, जापान को छोड़कर भारत एक ऐसा देश है जहां पेट्रोल की कीमतों में सबसे कम वृद्धि हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles